उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 18 April 2025

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में तेज तूफान और बारिश के आसार, बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश और गरज के साथ आंधी तूफान होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 18 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 18 April 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों बारिश के कारण ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, मैदानी जिलों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश की संभावना है। वहीं कुछ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 18 April 2025

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों और गढ़वाल मंडल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण गर्मी से काफी राहत मिल रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। देहरादून में देर रात अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ, जिससे तेज हवाएँ चलने लगीं, कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इन दिनों उत्तराखंड के कुछ जिलों में डेंगू भी पनपने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश और गरज के साथ आंधी तूफान होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि 18 अप्रैल यानी आज से 20 अप्रैल तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते इसका असर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं, साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर भी येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश की संभावना है। आगामी 19 अप्रैल के लिए प्रदेश में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश होने को लेकर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है। देहरादून में आज देर रात गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।