चमोली: स्मित बिष्ट का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
Smit Bisht Becomes Sub Lieutenant In Indian Navy
गोपेश्वर के स्मित बिष्ट भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और आस-पास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्मित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर से प्राप्त की और 12वीं कक्षा की पढ़ाई गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से पूरी की। वर्तमान में वे ग्रेफिक एरा देहरादून से बीटेक कर रहे हैं और उन्होंने ऑनलाइन सेल्फ स्टडी के माध्यम से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है।