उत्तराखंड चमोलीUttarakhand Lok Sabha Election 2024 Elders show the way

Uttarakhand: चमोली में 102 साल के दादा तो रुद्रपुर में 100 वर्ष की दादी ने डाला वोट

सुबह 7 बजे से उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला करने के लिए मतदान जारी है। लोग बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व पर देश की सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।

Oldage show the way: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Elders show the way
Image: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Elders show the way (Source: Social Media)

चमोली: वोटिंग के माहौल में उत्साह का आलम यह है कि सतक पार कर चुके मतदाता भी बढ़ चढ़कर इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे है। देश की सरकार चुनने के लिए, सुबह 7 बजे से पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो रहा है, लोकतंत्र के महापर्व पर बुजुर्ग भी वोट डाल कर कर्तव्य निभा रहे हैं।

Elders Show the Way: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024

उत्तराखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य में पांच सीटों पर लगभग 83 लाख वोटर हैं, जो 55 प्रत्याशियों के बीच से लोकसभा में भेजने के लिए 5 प्रत्याशियों का चयन करेंगे। यहां राज्य के 13 जिलों में 70 विधानसभा सीटों के साथ-साथ पांच लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही प्रत्याशी गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी भी अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोग समाज के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं।

  • चमोली में 102 साल के दादा ने किया मतदान

    102 year old grandfather voted in Chamoli
    1/ 2

    100 उम्र पार कर चुके मतदातों ने डाला वोट, चमोली जिले के बूथ संख्या 65 किमोली में 102 साल के मतदाता ने बूथ पर आकर मतदान किया और उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की है।

  • रुद्रपुर में 100 साल के दादी ने वोट डाला

    100 year old grandmother casts vote in Rudrapur
    2/ 2

    उधमसिंह नगर जिले में बड़े-बुजुर्ग भी मतदान को लेकर उत्साह में दिखा रहे हैं। रुद्रपुर में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला किनी मंडल ने मतदान किया है।