उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand IPS Abhinav Kumar Presidents Police Medal

गौरवशाली पल: उत्तराखंड के IPS अभिनव को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक..बधाई दें

आईपीएस अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक और पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

Uttarakhand IPS Abhinav Kumar : Uttarakhand IPS Abhinav Kumar Presidents Police Medal
Image: Uttarakhand IPS Abhinav Kumar Presidents Police Medal (Source: Social Media)

देहरादून: गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के इन अफसरों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। इसके अलावा 5 अफसरों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया। पुलिस पदक के लिए जिन अफसरों का चयन हुआ, उनमें चमोली जिले के पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर के अलावा नंदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक (एम), गणेश लाल, पुलिस उपाधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, महेश चन्द्र चन्दोला निरीक्षक (एम) अभिसूचना मुख्यालय और रमेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद चंपावत शामिल हैं। इस तरह गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईपीएस अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक और पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा प्रदेश के 4 पुलिस अफसरों को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड और ममता बोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर का चयन हुआ था। इनके अलावा हरिद्वार जिले के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। राज्य समीक्षा टीम की ओर से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।