हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली हॉकी प्लेयर Vandana Kataria दूसरी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। वो पहले ही कह चुकी हैं कि अब वो महिला हॉकी खिलाड़ियों को तराशने का काम करेंगी। राज्य सरकार की ओर से कई अवसरों पर वंदना कटारिया को सम्मानित किया गया। उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया। अब हरिद्वार में नवनिर्मित नेशनल हॉकी Stadium भी टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल Vandana Kataria Stadium के नाम से जाना जाएगा। सरकार की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार को खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर इसे खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे। स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद वंदना कटारिया का धर्मनगरी में जोरदार स्वागत हुआ था।
यह भी पढ़ें - देहरादून की होनहार बेटी उन्नति को बधाई दीजिए, वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल