उत्तराखंड देहरादूनShaurya Chakra posthumously awarded to Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal Shaurya Chakra) को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal Shaurya Chakra: Shaurya Chakra posthumously awarded to Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal
Image: Shaurya Chakra posthumously awarded to Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है। पुलवामा में आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal Shaurya Chakra) को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। शहीद मेजर विभूति को आज मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां श्रीमती सरोज ढौंडियाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया। देहरादून निवासी विभूति ढौंडियाल जम्मू-कश्मीर में हुए 2019 में हुए सैन्य अभियान में शहीद हो गए थे। एक खूंखार आतंकवादी को मौत के घाट सुलाकर मेजर विभूति घायल होकर भी आतंकियों से लड़ते रहे। आखिर में उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की टीम ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के मनोज ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैपियनशिप में जीता गोल्ड

ये भी पढ़ें:

  • पत्नी, मां ने गृहण किया सम्मान

    Shaurya Chakra posthumously awarded to Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal
    1/ 2

    वर्तमान में उनके घर में मां सरोज, पत्नी नितिका और सबसे छोटी बहन वैष्णवी हैं। सबसे बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है।

  • मरणोपरांत शौर्य चक्र

    Shaurya Chakra posthumously awarded to Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal
    2/ 2

    मेजर विभूति के शहीद (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal Shaurya Chakra) होने के बाद पत्नी नितिका ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का निश्चय किया और वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा पास करके सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हुई हैं।