नैनीताल: नैनीताल जिले में जिस दिन का सबको बेसब्री से इंतजार था वह आखिरकार आ ही गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह तकरीबन 11 बजे हल्द्वानी पहुंचे और 120 करोड़ की विकास योजनाओं व नवाचार कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसी दौरान सीएम ने एंबुलेंस महिला स्वयं सहायता समूहों एवं पशु सेवा वाहन का उद्घाटन किया। जिसके बाद सीएम त्रिवेंद्र 20 अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का शुभारंभ करते हुए सुशीला तिवारी में खुले चौथे जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया। वहीं लोकार्पण के दौरान त्रिवेंद्र रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 3 महीने में राज्य सरकार जल संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में तकरीबन 25,000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गढ़वाल से कुंमाऊं को जोड़ेगी ये नई सड़क, 71 किमी होगी लंबाई..जानिए खास बातें
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार के ऊपर मुख्य रूप से ध्यान दे रही है इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मोटर बाइक टैक्सी सेवा शुरू करवाने जा रही है। हल्द्वानी में 120 करोड़ की विकास की योजनाओं के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभा को संभोधित करते हुए कहा कि अपने 3 साल के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। युवाओं को भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोजगार मिला है। वहीं कांग्रेस के समय स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं की बेहद कमी थी जिसको भाजपा कार्यकाल के दौरान संवारा गया। सीएम रावत ने बताया कि जब भाजपा सत्ता में आई उस समय प्रदेश में कुल 1084 डॉक्टर तैनात थे। वहीं भाजपा सरकार में डॉक्टरों की संख्या में भी भी काफी वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: हंसी-खुशी गांव जा रहे थे भाई-बहन, झील में समाई कार..बहन की मौत, भाई लापता
वर्तमान में राज्य में 2500 से अधिक डॉक्टर तैनात हैं। इसी के साथ आने वाले दो-तीन महीनों में प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या बढ़कर 3000 से भी अधिक हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा और लोगों को जल्दी इलाज मिलेगा। इसी के साथ सीएम रावत ने हल्द्वानी की रिंग रोड का भी जिक्र छेड़ा। उन्होंने कहा कि रिंग रोड का 45 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पंचक्की चौराहा से काठगोदाम तक के लिए प्रदेश सरकार ने एक और रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किया है। 45 करोड़ की लागत से बनने वाली रिंग रोड का शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा। इसके बाद में सीएम सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने चिकित्सक आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया और प्लाज्मा दाताओं को भी सम्मानित किया।