चम्पावत: कोरोना दिन प्रतिदिन दिन तेजी से उत्तराखंड में अपने पांव पसार रहा है। यह जानलेवा वायरस अबतक 2881 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। कोरोना की वजह से फिलहाल राज्य सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ी हुई है। सभी अपनी-अपनी तरफ से यह प्रयास करने में जुटे हुए हैं कि यह वायरस कम से कम फैले। मगर तब भी इस वायरस को काबू में ला पाना मुश्किल हो रहा है। आए दिन कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला चंपावत के टनकपुर का है। हाल ही में चंपावत के टनकपुर के नगरपालिका की एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं जिसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियात के तौर पर नगरपालिका ऑफिस सील कर दिया गया है। आगे भी पढ़िए
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - खुशखबरी...उत्तराखंड में 2231 लोगों ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर घर लौटे..देखिए नई लिस्ट
महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही उनके सह कर्मियों के अंदर भी खौफ बैठ रखा है। जो-जो पालिका कर्मी महिला के संपर्क में आए थे वे सब बेहद बुरी तरह से डरे हुए हैं। यह माना जा रहा है कि कुछ समय तक अब नगरपालिका का काम पूरी तरह से ठप रहेगा। बता दें कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के क्वारंटाइन सेंटरों में सफाई हेतु आया जाया करते हैं। जिसके बाद उन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि वे पालिका कार्यालय भी आते-जाते रहते थे, जिसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए कार्यालय के सभी कर्मचारियों का जांच हेतु सैंपल लिया गया। अधिकांश कर्मचारियों के सैंपल की रिपोर्ट्स 3 दिन के भीतर आ गई थीं जिसमें सभी निगेटिव पाए गए थे। आगे भी पढ़िए पूरी खबर
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 1 जुलाई से अनलॉक-2..लेकिन 100 इलाकों में रहेगा कम्पलीट लॉकडाउन
मगर 3 महिला कर्मियों की रिपोर्ट आने में देरी हो गई थी। आज उन तीनों महिलाओं की रिपोर्ट भी आ गईं जिसमें से एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। सहकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी लोग दहशत में हैं। स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन के भी होश उड़े हुए हैं। महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही जिला प्रशासन और अधिक सख्त हो चला है। पालिका कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सहकर्मियों को भी कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है जिसके बाद पालिका के सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं कल सभी कर्मियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लैब भेजे जाएंगे। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि एक पखवाड़े के लिए पालिका बाजार का कामकाज ठप रह सकता है। चंपावत के कुल आंकड़ें की बात करें तो अबतक वहां 55 केस मिले हैं जिसमें से 47 ठीक भी हो गए हैं। अब जिले में कुल 7 एक्टिव केस बचे हैं और जिले में अबतक 1 व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है।