उत्तराखंड देहरादूनCoronavirus Uttarakhand:Uttarakhand coronavirus update form districts उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 13 असर..2 मिनट में पढ़िए 13 जिलों से 13 बड़ी खबरें उत्तराखंड में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है। इस बीच आप भी 2 मिनट में 13 जिलों से आज की 13 लेटेस्ट अपडेट जान लीजिए राज्य समीक्षा डेस्क Mar 29 2020 8:22AM Mar 29 2020 8:22AM 15774 कोरोना वायरसहेल्थ बुलेटिनCoronavirus Uttarakhand Image: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand coronavirus update form districts (Source: Social Media) देहरादून: आइए एक सरसरी निगाह उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Uttarakhand coronavirus) की 13 अपडेट पर डाल लीजिए। हम आपके लिए उत्तराखंड के 13 जिलों से 13 खबरें लेकर आए हैं। आपके जिले में क्या खास हो रहा है, 2 मिनट में जान लीजिए। देहरादून- मंहत इंद्रेश अस्पताल में हड़कंप 1/ 13 देहरादून में कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए महंत इंद्रेश अस्पताल के 10 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। आपको बता दें कि सेलाकुई के जिस युवक में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई है, वो 18 मार्च को दुबई से देहरादून लौटा था और मंहत इद्रेश अस्पताल आया था। नैनीताल- पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाया फौजी 2/ 13 खबर दुखद है। पांच कुमाऊं रेजीमेंट के नायक लीलाधर पाठक के पिता का लंबी बीमारी से निधन हो गया। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो पिता के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंच पाए। । उधमसिंह नगर- पुलिस की पैनी नज़र 3/ 13 कोरोना वायरस जैसी महामारी प्रदेश में ना पहले इसके लिए प्रदेश का स्वास्थ्य तथा पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। इसी के तहत काशीपुर में भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से लगी सीमा पर जहां पुलिसकर्मी प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन को रोक रहे हैं तो वही वहां मौजूद कैंप लगाए स्वास्थ्य कर्मी उनके स्वास्थ्य का चेकअप कर रहे हैं हरिद्वार- सैनिटाइज करने आए लोगों से मारपीट 4/ 13 ये बदतमीजी से भरा रवैया है... सैनिटाइज करने आए कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। विरोध हुआ तो एक कर्मचारी के ऊपर छत से महिला ने गमला फेंक दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही सभी सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। रुद्रप्रयाग- एक्शन में पुलिस, 55 लोगों का चालान 5/ 13 रुद्रप्रयाग में लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 55 लोगों का धारा 188 ipc के अंतर्गत किया गया चालान। चमोली- सोशल डिस्टेंसिग का पालन कब होगा? 6/ 13 लॉकडाउन का शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी पालन किया जा रहा है ,थराली विकासखण्ड के लोलटी ,तुंगेश्वर, सुनाऊ, माल बज्वाड़, मेल्ठा गांवों में भी जरूरी सामानों की दुकानें ही खुली रही लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए बाहर तो निकले लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी का फार्मूला कई गांवों में बेअसर भी दिखा। पौड़ी गढ़वाल- 17 लोग क्वारंटीन 7/ 13 हाल ही में स्पेन से दुगड्डा लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। उसके और उसके परिजनों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार हो गई है। दुगड्डा और कोटद्वार के कुल 17 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। टिहरी गढ़वाल- बाहर से आने वालों की नो एंट्री 8/ 13 टिहरी जिले में बाहर से आने वालों को अब एंट्री नहीं मिलेगी। बॉर्डर पर ही उन लोगों को क्वारंटीन के करने के आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल यहां कोरोना वायरस संदिग्धों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने एहतियातन ये कदम उठाया है। अल्मोड़ा- एक्शन में डीएम नितिन 9/ 13 जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये लाॅकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न आवारा पशुओं को चारा, पानी आदि खिलाने पिलाने के कार्य हेतु अल्मोड़ा नगर के नगरीय व आसपास के क्षेत्रों में पषु प्रेमी कामिनी कष्यप तथा बिलाल गुलनार और रानीखेत क्षेत्र में इरम अली को अधिकृत किया गया है।। उत्तरकाशी-विधायक ने दिया एक दिन का वेतन 10/ 13 उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने जिला सभागार में एक बैठक ली। इस दौरान विधायक ने अपना एक माह का वेतन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सीएम राहत कोष में देने की बात कही। पिथौरागढ़- KMVN के 9 गेस्ट हाउस बने क्वारंटीन सेंटर 11/ 13 पिथौरागढ़ में कोरोना वायरस संदिग्धों को क्वारंटीन करने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी 9 गेस्ट हाउस को प्रशासन ने अधिग्रहित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने तत्काल प्रभाव से ये फऐसला लिया, जो कि अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। बागेश्वर- TRC को बनाया आइसोलेशन सेंटर 12/ 13 बागेश्वर में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए टीआरसी को आइसोलेशन सेंटर बना दिया गया। 31 कमरों में 62 मरीजों को यहां आइसोलेट कराया जा सकता है। चंपावत- गुरुद्वारे में नेक काम 13/ 13 टनकपुर में गुरुद्वारे में की जा रही है लॉक डाउन के समय में परेशान यात्रियों की सेवा , साथ ही टनकपुर के गरीबों और असहाय लोगों को दिया जा रहा है घर घर जाकर भोजन। Coronavirus Uttarakhand Uttarakhand lockdown Uttarakhand corona virus Coronavirus Uttarakhand dehradun news उत्तराखंड लॉकडाउन उत्तराखंड कोरोना वायरस कोरोना वायरस उत्तराखंड देहरादून न्यूज uttarakhand uttarakhand news latest news from uttarakhand उत्तराखंड उत्तराखंड की खबरें उत्तराखंड की ताज़ा खबरें उत्तराखंड समाचार coronavirus in uttarakhand
राजनीति 26 Oct 2026 उत्तराखंड: दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी? CM धामी ने दोनों भाइयों को दिया न्योता
दुर्घटना 26 Oct 2026 उत्तराखंड: कैंटर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, 21 और 24 साल के दो युवकों की मौत
समाज 26 Oct 2026 उत्तराखंड में पोल्ट्री फार्म खोलने पर मिलेगी 63 लाख रुपये तक सब्सिडी, जानें पूरी योजना
शिक्षा 26 Oct 2026 उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर फालतू टिप्पणी की तो नपेंगे शिक्षक, हो सकती है कड़ी कार्रवाई
समाज 26 Oct 2026 उत्तराखंड की हल्दी और राजमा अब कनाडा-UAE में बिकेंगे, Amazon Global और Walmart से बढ़ेगा कारोबार
राजनीति 26 Oct 2026 उत्तराखंड के लोग यूपी में घुसपैठिये? अखिलेश यादव को CM धामी ने याद दिलाये सपा के गोलीकांड