पिथौरागढ़: पहाड़ के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं और अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हों तो पहाड़ की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी। एक ऐसा ही प्रयास बेरीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने किया। उनके क्षेत्र में बच्चे साइंस की पढ़ाई तो कर रहे थे, लेकिन प्रैक्टिकल नहीं कर पा रहे थे। प्रैक्टिकल के लिए कोई सुविधा नहीं थी। स्कूलों में इसके लिए जरूरी उपकरण भी नहीं थे। छात्रों के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला भी परेशान थीं। बीते 30 जनवरी को जब क्षेत्र पंचायत बेरीनाग की बैठक हुई तो, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने छात्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया कि स्कूलों में साइंस प्रैक्टिकल की सुविधा नहीं है। ब्लॉक प्रमुख ने ये भी पूछा कि रमसा (Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan) के तहत मिलने वाला बजट किन मदों में खर्च किया जा रहा है। सवाल वाजिब था, इसीलिए मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा उठाई गई समस्या का तुरंत संज्ञान लिया।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - जय देवभूमि: इस गांव में हर घर के आगे स्वास्तिक बनाती हैं सुहागिन महिलाएं..जानिए ये अनूठी परंपरा