उत्तराखंड चमोलीLandslide on badrinath high way,three house and vehicle buried

चमोली जिले में भूस्खलन से तबाही..कई घरों में आया मलबा, बदरीनाथ हाईवे ध्वस्त..देखिए तस्वीरें

गोपेश्वर मे भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे ध्वस्त हो गया। रोड से गुजर रही तीन गाड़ियां भूस्खलन के मलबे में दब गईं, हाईवे के किनारे स्थित तीन मकान जमींदोज हो गए...तस्वीरें देखिए

badrinath high way: Landslide on badrinath high way,three house and vehicle buried
Image: Landslide on badrinath high way,three house and vehicle buried (Source: Social Media)

चमोली: दिल दहला देने वाली ये तस्वीरें चमोली के गोपेश्वर की हैं, जहां भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे ध्वस्त हो गया। हाईवे से गुजर रही तीन गाड़ियां भूस्खलन के मलबे में दब गईं, हाईवे के किनारे स्थित तीन मकान भी जमींदोज हो गए। वाहन चालकों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन की तस्वीरें देख आपका कलेजा कांप उठेगा। जिन लोगों ने पहाड़ को अपने सामने दरकते देखा, उनकी सांसें थम गई थीं। लोग गाड़ियां छोड़कर तुरंत वहां से भाग निकले, तब कहीं जाकर उनकी जान बच सकी। भूस्खलन से मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है, पर गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इन दिनों चमोली में ऑल वेदर रोड की कटिंग का काम चल रहा है। गुरुवार को शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत नंदप्रयाग के झूलाबगड़ वार्ड के पास पहाड़ी की कटिंग की जा रही थी। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हो गया।

  • मच गया हड़कंप

    Landslide on badrinath high way,three house and vehicle buried
    1/ 2

    पहाड़ से चट्टानें-मलबा सड़क पर गिरने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर मलबे का ढेर लग गया। वाहन और मकान जमींदोज होते चले गए। भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज हो गए, जबकि तीन वाहन मलबे में दब गए। भूस्खलन होता देख कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है।

  • 3 मकान जमींदोज

    Landslide on badrinath high way,three house and vehicle buried
    2/ 2

    एनएच के नीचे बने पर्यावरण मित्रों के 3 मकान भी जमींदोज हो गए। एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन की वजह से नंदप्रयाग देवखाल मोटर मार्ग बंद हो गया है। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वाहनों की आवाजाही बंद है, जरूरी सामान गांव तक नहीं पहुंच रहा।