पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में सड़कों पर घूमते आवारा पशु मुसीबत का सबब बन गए हैं। शहर की सड़कों पर इन्हीं का राज चल रहा है। बाजार में रोड पर बैठे पशुओं की वजह से आए दिन जाम लगता है। लोग इन्हें भगाने की कोशिश करते हैं तो ये उन पर हमला कर देते हैं। कुल मिलाकर आवारा पशु आतंक का सबब बने हुए हैं, जिसके चलते पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी भी नहीं कर पा रहे। शुक्रवार को आवारा सांड ने झंडा चौक में ड्यूटी कर रहे एक एएसआई को टक्कर मार दी। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित एएसआई का नाम अरविंद कुमार है। घटना के वक्त वो झंडा चौक में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने एएसआई को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 75 हजार रुपये में बिका अफसर का ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार
एएसआई अरविंद कुमार सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। पुलिसकर्मी का हाथ भी टूट गया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर टहलते आवारा पशु आतंक का सबब बने हुए हैं। हर दिन हादसे हो रहे हैं, पर नगर निगम की नींद नहीं खुल रही। आवारा पशुओं के हमले में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को ऐसे ही एक हमले में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एएसआई अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया है, सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। पुलिसकर्मी को इलाज के लिए कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।