उत्तराखंड देहरादूनNumber of dengue patients crossed 500 in dehradun

देहरादून में बेहद खतरनाक हुआ डेंगू, 500 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा..सावधान रहें

डेंगू का डंक लोगों को बीमार कर रहा है, दून में डेंगू के अब तक 519 मामले सामने आ चुके हैं...

Dengue Dehradun: Number of dengue patients crossed 500 in dehradun
Image: Number of dengue patients crossed 500 in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लाता है, इन्हीं में से एक है डेंगू, जिसने इस वक्त उत्तराखंड में कहर बरपाया हुआ है। अकेले राजधानी के सैकड़ों लोग डेंगू के डंक का शिकार हो चुके हैं। राजधानी देहरादून में डेंगू पेशेंट्स की संख्या पांच सौ का आंकड़ा पार कर गई है। जब राजधानी के ये हाल हैं तो सोचिए पूरे प्रदेश में डेंगू कैसे कहर बरपा रहा होगा। गुरुवार को दून में 38 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टी हुई। इनमें से कुछ मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। कई का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। डेंगू के नए मरीज सामने आने के बाद दून में डेंगू पेशेंट्स का आंकड़ा बढ़कर 519 हो गया है। स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ी हुई है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो वहीं मच्छरों की रोकथाम के लिए किए गए सारे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह डेंगू निरोधी अभियान चला रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: देहरादून में शर्मसार हुई ममता..मां ने नवजात बच्ची को खेतों में छोड़ा, हाईवे किनारे मिली मासूम
मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते मच्छरों से बचाव का कारोबार भी चल निकला है। लोग घरों में विंडो नेट लगवा रहे हैं। क्रीम, ऑयल, स्प्रे के साथ ही इलेक्ट्रिक रैकेट यूज कर रहे हैं, पर मच्छर फिर भी अपने शिकार ढूंढ ही ले रहे हैं। डेंगू के खौफ से सब सहमे हुए हैं। डेंगू की बीमारी से ज्यादा बीमारी का डर लोगों को परेशान कर रहा है। हमारी आपसे अपील है कि बरसात के मौसम में घर के आस-पास सफाई व्यवस्था बनाए रखें। बुखार होने पर तुरंत अस्पताल जाएं। खून के नमूने की जांच कराएं। खुद डॉक्टर ना बनें और डॉक्टर के निर्देशों पर ही दवा लें। कूलरों, पानी की टंकियों का पानी बार-बार बदलें। सावधानी बरत कर आप डेंगू से अपना बचाव कर सकते हैं।