उत्तराखंड video chamoli ghat rain uttarakhand

चमोली जिले में बाढ़ का डरावना वीडियो, 10 सेकंड के अंदर सैलाब में बहा मकान..देखिए

उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र का ये वीडियो वास्तव में रूह कंपा देने वाला है। 10 सेकंड में ही इमारत बाढ़ के साथ बह गई...देखिए

उत्तराखंड न्यूज: video chamoli ghat rain uttarakhand
Image: video chamoli ghat rain uttarakhand (Source: Social Media)

: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से उत्तराखंड में हाहाकार मचा है। तबाही की तस्वीरें हर तरय़फ से आ रही हैं। जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वो सिर्फ बानगी भर है। इसके अलावा भी बाकी उत्तराखंड का क्या होल हो रहा होगा, ये आप इस वीडियो को देखकर ही समझ सकते हैं। दरअसल चमोली जिले के घाट क्षेत्र में सोमवार तड़के भारी बारिश के दौरान तीन अलग-अलग गांवों में भूस्खलन की घटनाएं हुई। इनमें तीन मकान ढह गए। मलबे के नीचे एक महिला और उसकी नौ माह की बेटी समेत 6 लोग जिंदा दफन हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन का मलबा बांजबगड़ और लांखी गांवों में तीन मकानों पर गिर गय। मकान ढह गए और वहां रहने वाले लोग फंस गए। बांजबगड़ गांव में रूपा देवी तथा उसकी नौ माह की पुत्री चंदा की मौत हो गई। इसके अलावाव अलीगांव की 21 वर्षीया नौरति की मौत की खबर है। इसके अलावा लाखी गांव में कुमारी आरती, कुमारी अंजलि और अजय की मौत की खबर है। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन से हाहाकार, 58 दिन में 32 लोगों की मौत..38 घायल
चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि मंदाकिनी नदी की सहायक नदी चुफलागाड में बाढ़ आई। इस वजह से मुख्य बाजार की कई दुकानों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कई मकान और दुकानें खतरे में हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ये वीडियो देखिए