उत्तराखंड रुद्रप्रयागdm mangesh ghildiyal felicitated

रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल को मिला सम्मान, जिले के लिए किए हैं कई बड़े काम

केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन हो या फिर गरीब होनहारों की शिक्षा की व्यवस्था, मंगेश घिल्डियाल हर चुनौती पर जीत हासिल कर रहे हैं....

मंगेश घिल्डियाल: dm mangesh ghildiyal felicitated
Image: dm mangesh ghildiyal felicitated (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग क्षेत्र के विकास में यहां के डीएम मंगेश घिल्डियाल का विशेष योगदान है। वो ना केवल अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं, बल्कि पहाड़ के युवाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान भी दे रहे हैं। मंगेश घिल्डियाल क्षेत्र के गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग देते हैं, परेशान ग्रामीणों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समाज के लिए कुछ बेहतर करने का यही जज्बा उन्हें दूसरे अफसरों से अलग बनाता है। हाल ही में डीएम मंगेश घिल्डियाल को जन अधिकार मंच ने विशिष्ट सम्मान से नवाजा। उन्हें क्षेत्र के लिए किए जा रहे उनके कामों के लिए सम्मानित किया गया। रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री चंडी प्रसाद भट्ट मौजूद थे। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री चंडीप्रसाद भट्ट और विशिष्ट अतिथि जगत सिंह चौधरी ‘जंगली’ ने जिले के लोगों की तरफ से डीएम मंगेश घिल्डियाल को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - इस बार गढ़वाल में मनाइए SUPER SUNDAY, चिरबिठिया मैराथन पर पांडवाज का ये गीत देखिए
डीएम मंगेश घिल्डियाल जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार संबंधी गतिविधियों से लोगों को जोड़ रहे हैं, ताकि उनका आर्थिक स्तर सुधरे। पूरा रुद्रप्रयाग जिला उनकी तारीफ करता है, उनके कामों को सराहता है। कार्यक्रम में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि पहाड़ों की स्थिति सुधारने के लिए कई प्रतिभाएं काम कर रही हैं। उन्हें प्रोत्साहन और सही मंच देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये ऐसा पहला मौका है, जब उन्हें अधिकारी के तौर पर सम्मानित किया गया है। इससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यक्रम में डीएम मंगेश घिल्डियाल के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट ऊषा घिल्डियाल मौजूद थीं। डीएम मंगेश घिल्डियाल के साथ ही उनकी पत्नी ऊषा घिल्डियाल भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। राज्य समीक्षा की तरफ से भी डीएम मंगेश घिल्डियाल को शुभकामनाएं...