उत्तराखंड देहरादूनuttarakhand trivendra cabinet meeting

उत्तराखंड के 23.80 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट के 5 बड़े फैसले जानिए

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 12 बड़े फैसले लिए गए हैं। 2 मिनट में आप भी पढ़ लीजिए इन फैसलों के बारे में

उत्तराखंड न्यूज: uttarakhand trivendra cabinet meeting
Image: uttarakhand trivendra cabinet meeting (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई और लाखों लोगों के लिए सौगात आई है। सबसे बड़ी खबर राशन कार्ड धारकों के लिए है। त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि अब राशन कार्ड से दालें भी बंटेंगी। खास बात ये है कि दालों पर 15 रुपये सब्सिडी भी दी जाेगी। इस फैसले के बाद उत्तराखंड के 23 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्ताव आए थे। इनमें से 12 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने इन फैसलों के बारे में डीटेल जानकारी दी है। आप भी जानिए।
1- उत्तराखंड के कुल 23,80,000 राशन कार्ड धारकों को मसूर, चना, मलका जैसी दालें भी दी जाएंगी। खास बात ये है कि 2 किलो दाल के लिए 15 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। आगे जानिए कैबिनेट में और क्या क्या बड़े फैसले लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देवभूमि में दोस्ती का कत्ल, जिगरी दोस्त ने अपने दोस्तों को जिंदा जलाकर मार डाला
2- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया गया है। सरकारी कॉलेजों में जो गेस्ट टीचर हैं, उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। यानी गेस्ट टीचर्स को 35,000 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके लिए उन्हें महीने में 40 पीरियड पढ़ाना अनिवार्य है। इस फैसले का फायदा 500 से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को मिलेगा।
3- उत्तराखण्ड में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षण व्यवस्था में संशोधन किया गया है। अब पुत्र/पुत्री को भी इसका फायदा देने का फैसला लिया गया है।
4- सीधी भर्ती के लिए सरकारी सेवाओं/निगम/सार्वजनिक उद्यम/शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण व्यवस्था होगी।
5- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सचिवालय स्तर पर एकीकरण का फैसला। मूल विभाग यथावत रहेंगे।