उत्तराखंड रुड़कीroorkie boy ditch girl after getting pregnent

उत्तराखंड: फेसबुक पर हुआ प्यार, लड़की गर्भवती हुई...तो छोड़कर भागा युवक

युवक ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से मंदिर में शादी कर ली, पर जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर चला गया...पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: roorkie boy ditch girl after getting pregnent
Image: roorkie boy ditch girl after getting pregnent (Source: Social Media)

रुड़की: बदलते वक्त के साथ प्यार भी इंस्टेंट कॉफी की तरह हो गया है। सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए प्यार जिस तेजी से परवान चढ़ता है, उसी तरह उड़न छू भी हो जाता है। अब रुड़की में ही देख लीजिए, यहां फेसबुक के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी ऐसे दुखद अंजाम पर जा पहुंची, जहां लड़की के सामने पुलिस से मदद मांगने के सिवा कोई ऑप्शन नहीं रहा। यहां एक युवक ने फेसबुक के जरिए पहले लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसे खुशहाल जिंदगी के सपने दिखाए। जब लड़की उस पर यकीन करने लगी तो युवक ने उससे मंदिर में शादी भी कर ली। कुछ दिन तक सब ठीक रहा। पर मुश्किलें उस वक्त शुरू हुईं, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लड़के को जैसे ही ये पता चला कि युवती प्रेग्नेंट है तो वो उसे छोड़कर फरार हो गया। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आगे जानिए इस प्रेम कहानी की पूरी दास्तान।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - पहाड़ में दर्दनाक हादसा..सड़क से नीचे पलटी बोलेरो, 1 महिला की मौत..10 घायल
घटना गंगनहर क्षेत्र की है। जहां पीड़ित ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि एक साल पहले वो आरोपी लड़के से मिली थी। उनकी मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें खा ली। युवती इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थी। इसीलिए उसने लड़के से शादी करने को कहा। पहले तो लड़के ने बहाने बनाए, पर बाद में मान गया। युवती को लगा शादी के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा। 9 महीने पहले आरोपी युवक ने युवती से मंदिर में शादी कर ली। पर शादी के बाद जब युवती प्रेग्नेंट हुई तो लड़का उसे छोड़ कर भाग गया। युवती अब उसकी तलाश कर-कर के थक गई है। वापस मायके भी नहीं लौट सकती। थक-हारकर उसने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश जारी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।