उत्तराखंड देहरादूनlittle girl molestation in dehradun

देहरादून में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 11 साल का लड़का निकला आरोपी

डालनवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, यहां 11 साल के लड़के पर 4 साल की मासूम संग रेप का आरोप लगा है..

देहरादून न्यूज: little girl molestation in dehradun
Image: little girl molestation in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: हम जैसे-जैसे तरक्की करते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नैतिक मूल्य खत्म होते जा रहे हैं। बच्चों का बचपन खत्म हो गया है। हर समाज में बच्चों के संरक्षण, उन्हें पनपने का अवसर देने की बात कही जाती है। पर पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिसमें बच्चों का यही वर्ग अपराध में लिप्त मिल रहा है। ऐसा ही चौंका देने वाला मामला देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सामने आया है, जहां 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। और जानते हैं दुष्कर्म का आरोप किस पर लगा है। इस मामले में आरोपी बनाया गया है एक बच्चे को, जिसकी उम्र महज 11 साल है। यानि पीड़ित से लेकर आरोपी तक दोनों बच्चे हैं। बच्ची इस 11 साल के लड़के को भईया कहती थी। बचपन में बच्चे एक-दूसरे के साथ खेलते ही हैं, लेकिन खेल-खेल में 11 साल के लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दे दिया। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - बिहार के बाद उत्तराखंड में भी कहर बरपा सकता है चमकी बुखार...इस जिले में अलर्ट जारी
पहले तो बच्ची के परिजन भी समझ नहीं पाए कि उनकी लाडली के साथ हुआ क्या है। उसकी हालत खराब थी। बाद में जब उन्हें पूरी घटना के बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दिल दहला देने वाली ये घटना बुधवार रात की है, जहां डालनवाला इलाके में 4 साल की मासूम के साथ 11 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़ित के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस घटना के बाद देहरादून के लोग सन्न हैं। लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों के बारे में पहले कभी नहीं सुना गया, लेकिन अपराध की जैसी दिल दहला देने वाली घटनाएं इन दिनों सामने आ रही हैं। उसने हमें ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। हम नई पीढ़ी को कैसे संस्कारों से सींच रहे हैं। वहीं एसपी सिटी श्वेता चौबे ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 11 साल के लड़के पर लगे आरोप कितने सही हैं, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।