उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालarmy bharti in kotdwar

खुशखबरी: पहाड़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका..कोटद्वार में होगी सेना भर्ती रैली

सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है..कोटद्वार में 3 से 17 जून तक भर्ती रैली का आयोजन होगा।

उत्तराखंड: army bharti in kotdwar
Image: army bharti in kotdwar (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: कई महीनों की मेहनत और ताकत का दम मैदान पर दिखाने का मौका आ गया है। कोटद्वार में 3 से 17 जून तक सेना भर्ती रैली होने वाली है। जो युवा सेना का हिस्सा बन देश की सेवा करना चाहते हैं, वो इन डेट्स को याद कर लें, सबकुछ ठीक रहा और आप क्वालिफाई कर गए, तो सेना में शामिल होने का मौका पक्का समझिए। कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में सेना की भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के जो भी युवा भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 19 मई है...तो अगर आप अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं तो जल्दी कीजिए...इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इस संबंध में जानकारी हासिल करें। सबसे पहले ये बात जान लीजिए कि बिना आधार कार्ड के किसी को भी भर्ती रैली में शामिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी। सेना भर्ती के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।भर्ती निदेशक कर्नल विनीत बाजपेई ने बताया कि अब तक करीब 35 हजार युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड में होने वाली हैं बंपर भर्तियां...27 मई से सभी विभागों को तैयार रहने के आदेश
भर्ती रैली को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भर्ती रैली के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में भर्ती स्थल पर शौचालय निर्माण व सफाई व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग लगाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई, इसके साथ ही तय किया गया कि युवाओं के दस्तावेज जांचने के लिए 4 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। भर्ती के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ भर्ती स्थल पर मौजूद रहेगी। बैठक में दूसरे विभागों के अधिकारियों के साथ ही भर्ती निदेशक कर्नल विनीत बाजपेई भी मौजूद थे। फिलहाल सेना में भर्ती होने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। जाइए और मैदान मारकर आइए।