उत्तराखंड rishikesh ganga beach being papuler

Video: विदेश में सुपरहिट हुआ ऋषिकेश का 'गंगा बीच', देश में बना नंबर-1...देखिए वीडियो

गंगा तट की खूबसूरती विदेशी सैलानियों के मन में बस गई है, यही वजह है कि सैलानी गोवा-केरल छोड़ योग के लिए ऋषिकेश आ रहे हैं। ये वीडियो देखिए

उत्तराखंड: rishikesh ganga beach being papuler
Image: rishikesh ganga beach being papuler (Source: Social Media)

: अंतरराष्ट्रीय योग कैपिटल के रूप में ऋषिकेश दुनिया के नक्शे पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। गोवा और केरल को पीछे छोड़कर उत्तराखंड का ऋषिकेश देशी-विदेशी सैलानियों की मनपसंद जगह बन चुका है। ऐसे में गंगा तट पर बना ये बीच विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही हैं। पर्यटक यहां पर योग-ध्यान के लिए पहुंच रहे हैं, ताकि तन-मन की शुद्धि हो सके। प्रदेश का ऋषिकेश पर्यटन मानचित्र पर अंतर्राष्ट्रीय योग कैपिटल के रूप में पहचान बना चुका है। ये खिताब ऋषिकेश को देसी-विदेशी सैलानियों ने दिया है। यहां का गंगा बीच सैलानियों को खूब भा रहा है। आलम ये है कि सैलानी केरल और गोवा को छोड़ ऋषिकेश के गंगा तट पर ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। गंगा बीच पर विदेशी सैलानियों को योग-ध्यान करते देखा जा सकता है। विदेशी सैलानी गंगा की रेत पर योग और आध्यात्म की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - पहाड़ में सदियों पहले बनी वो सीढ़ियां, जो दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार है
सात समंदर पार से सैलानी ऋषिकेश के गंगा तट तक खिंचे चले आते हैं। विदेश से आई महिला सैलानी कहती हैं कि ऋषिकेश में आकर जिस शांति और सुरक्षा का अहसास होता है, उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। यहां पर होने वाला आध्यात्मिक अनुभव आपके मन को सुकून देता है। गंगा की रेत में जादू है जो कि सैलानियों को असीम शांति का अनुभव कराती है। यही वजह है कि ऋषिकेश का गंगा बीच विदेशी सैलानियों की मनपसंद जगह बना हुआ है। रेतीले बीच पर सैलानियों को योग का अभ्यास करते देखा जा सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए देखा जा सकता है। आप भी देखिए

सब्सक्राइब करें: