उत्तराखंड हरिद्वारShameful dowry case in Mangalore

उत्तराखंड शर्मसार: दहेज में कार नहीं मिली तो बहू का रेप करा दिया, लानत है ऐसे लोगों पर

उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है ? एक बार फिर से रिश्तों और दहेज की आग में एक विवाहिता जल गई। पढ़िए ये दर्दनाक कहानी।

उत्तराखंड: Shameful dowry case in Mangalore
Image: Shameful dowry case in Mangalore (Source: Social Media)

हरिद्वार: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, वो वास्तव हैरान करती हैं। तक्या दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग इस तरह गिर सकते हैं? उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दहेज की डिमांड पूरी ना दहोने पर ससुराल पक्ष ने ही बहू का रेप करवा दिया। हरिद्वार के मंगलौर में दहेजलोभी ससुराल वालों ने दहेज के लिए रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रख दिया। आरोपी ससुराल वालों ने पहले विवाहिता पर दहेज में कार देने का दबाव बनाया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो अपने एक परिचित से विवाहिता का रेप कराया। उत्पीड़न जब हद से ज्यादा बढ़ गया, तो पीड़ित के परिजन उसे वापस घर ले आए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - काश! कर्णप्रयाग में ऐसा पहले हुआ होता, तो उस बेटी की अस्मत नहीं लुटती
पीड़ित मंगलौर की रहने वाली है। अपने बयान में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी इसी साल अप्रैल में मुजफ्फरनगर में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में दूल्हा पक्ष को सोने-चांदी के जेवर और सामान के साथ-साथ दस लाख रुपये नगद भी दिए गए थे, लेकिन इस पर भी ससुराल वालों का लोभ खत्म नहीं हुआ। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पीड़ित को दहेज में कार देने के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल के एक परिचित ने आरोपियों के कहने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसके मायके वाले उसे वापस घर ले आए और उसका इलाज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।