उत्तराखंड अल्मोड़ाTwo old age man died in almora

पहाड़ की दर्दनाक खबर..घर में सिलेंडर लीक होने से लगी आग, जिंदा जले दो बुजुर्ग

उत्तराखंड में सिलेंडर लीक होने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो बुजुर्गों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Almora news: Two old age man died in almora
Image: Two old age man died in almora (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। घर में एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई और इस आग में दो बुजुर्ग जिंदा जल गए। दोनों ही बुजुर्गों की मौत हो गई है। हर बार कहा जाता है कि सिलेंडर के साथ सावधानी जरूर बरतें। कई बार लोग इन चेतावनियों को अनदेखा कर लेते हैं। लेकिन अल्मोड़ा के पनेर गांव में जो कुछ भी हुआ है, उससे हर कोई हैरान है। ताकुला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पनेर गांव में जगदीश चंद्र कांडपाल का घर है। बताया जा रहा है कि इस घर में सिलेंडर लीक हो रहा था। जब गैस की बदबू काफी फैल गई तो पड़ोस में रहने वाले हेम चंद्र लोहनी भी वहां पहुंचे। जगदीश चंद्र कांडपाल की उम्र 70 साल और हेम चंद्र लोहनी की उम्र 60 साल के करीब थी। दोनों ही गैस के चूल्हे के करीब गए और एक जानलेवा गलती कर दी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - पहाड़ में तैनात डीएम ने पेश की मिसाल, अपने बेटे का एडमिशन आंगनबाड़ी में करवाया
गैस के नजदीक पहुंचकर जगदीश चंद्र कांडपाल ने चूल्हा जलाया तो लीक हो रही गैस ने भयंकर आग पकड़ ली। इस आग की चपेट में दोनों ही बुजुर्ग आ गए। जब गांव के लोगों ने ये नज़ारा देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वहां राहत और बचाव कार्य चलाया। अाधी जली अवस्था में दोनों ही बुजुर्गों को ताकुला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों बुजुर्ग गैस लीक होने के वजह से आग की चपेट में आ गए। इस खबर के बाद से अल्मोड़ा में हड़कंप मचा हुआ है। गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते वक्त हमेशा सावधानी बरतें। जब भी गैस लीक हो रही हो तो उसके आसपास आग जलाने की कोशिश ना करें। किचन की खिड़की और दरवाजे खोल दें और पहले गैस के प्रभाव को खत्म होने दें।