उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand local body election bjp star campaigner list

उत्तराखंड निकाय चुनाव: BJP के लिए वोट मांगेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी

उत्तराखंड के निकाय चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प होने जा रहे हैं। दरअसल इस बार इन निकाय चुनावों में बॉलीवुड स्टार भी वोट मांगने आ रहे हैं।

उत्तराखंड निकाय चुनाव: Uttarakhand local body election bjp star campaigner list
Image: Uttarakhand local body election bjp star campaigner list (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की सत्ता का सेमीफाइनल कहा जा रहा है इस बार का निकाय चुनाव। आने वाले चुनाव की दशा और दिशा तय करने में इस चुनाव की सबसे अहम भूमिका होगी। इसी वजह से आम आदमी पार्टी भी पहली बार इन चुनावों के जरिए दम भर रही है, तो बीजेपी भी अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। बीजेपी ने बकायदा स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा और देहरादून से ही ताल्लुक रखने वाली हिमानी शिवपुरी भी शामिल हैं। फिल्म और टीवी कलाकार हिमानी भट्ट शिवपुरी इस बार के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगी। बीजेपी ने पहले निकाय चुनाव के लिए 46 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की थी और अब ये लिस्ट 48 की हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए सभी स्टार प्रचारकों के उत्तराखंड में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड निकाय चुनाव: नहीं लड़ पाएंगे ये प्रत्याशी..कहीं नामांकन खारिज, किसी पर लगा बैन
दरअसल ये चुनाव हर पार्टी के लिए बेहद अहम हो गया है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी रजनी रावत पर दांव खेलकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। आम आदमी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड में अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। कुल मिलाकर प्रत्याशियों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। आम लोगों का भरोसा जीतने की हर संभव कोशिश की जा रही है। अब आपको बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी दिखा देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सहमंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भगत सिंह कोश्यारी
पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा
सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड निकाय चुनाव में लगा गढ़वाली गीत का तड़का, BJP कैंडिडेट के लिए बना ये गीत
बिसन सिंह चुफाल, मनोहर कांत ध्यानी, पूरन चन्द्र शर्मा
बची सिंह रावत, संजय कुमार, नरेश बंसल
खजानदास, गजराज सिंह बिष्ट, हरबंस कपूर
प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, यशपाल आर्या
हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल
अरविंद पांडेय, धन सिंह रावत, रेखा आर्या
ज्योति प्रसाद गैरोला, विनय रूहेला, नीलम सहगल
राजेश कुमार, खिलेंद्र चौधरी, श्यामवीर सैनी
कुंदन लटवाल, राम किशन सिंह रावत, मजहर नईम नवाब
कैलाश पंत, भगवात प्रसाद मखवाना, विश्वास डाबर
डा. देवेंद्र भसीन, कल्पना सैनी, अनिल गोयल और बलराज पासी