उत्तराखंड uttarakhand arushi pokhriyal name in forbs middle east

देवभूमि की आरुषि पोखरियाल को बधाई, इंटरनेशनल पत्रिका फोर्ब्स मिडल ईस्ट में तारीफ

उत्तराखंड की आरुषि पोखरियाल ने एक बार फिर से अपने कामों और अपने हुनर के दम पर एक नई इबारत खड़ी कर दी है।

arushi pokhriyal: uttarakhand arushi pokhriyal name in forbs middle east
Image: uttarakhand arushi pokhriyal name in forbs middle east (Source: Social Media)

: उत्तराखंड की बेटियां लगातार अपने कामों और अपने हुनर से कामयाबी की नई कहानी लिखती जा रही हैं। इन्हीं में से एक हैं आरुषि पोखरियाल। आरुषि एक बेहतरीन कथक नृत्यांगना हैं और साथ फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इन सब के अलावा समाज सेविका और महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही आरुषि की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। अब इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स मिडल ईस्ट के ‘गर्ल्स पावर अंक’ में आरुषि पोखरियाल को जगह दी गई है। महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने की वजह से आरुषि को ये सम्मान मिला है। दरअसल आरुषि आइडब्ल्यूईपी इंटरनेशनल वूमेन प्रोग्राम को दुनियाभर में चला रही हैं। इस वजह से उनकी सराहना की गई है। इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद महिलाओं का उत्थन करना ही है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देवभूमि की बेटी को दुबई में मिला बड़ा सम्मान, ‘यूथ आइकन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता
खुद आरुषि पोखरियाल ने फोर्ब्‍स से ये सम्मान पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने खुशी जताई है कि उत्तराखंड की एक बेटी को ये सम्मान मिला है। ये उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं और इससे वो महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित होंगी। आपको बताते चलें कि आरुषि पोखरियाल हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। इससे पहले आरुषि को उत्तराखंड प्राइड, यबीईंग वूमेन स्वयंसिद्ध राष्ट्रीय सम्मान, यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान और मोस्ट आइकनिक पर्सनैलिटी अवार्ड (दुबई) जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि आरुषि पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित बिरजू महाराज की शिष्या भी हैं

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देवभूमि का गौरव है ये देवी..जिसने पहाड़ की बेशकीमती धरोहर को अब तक बचाए रखा!
आरुषि देश-विदेश में अब तक अपने कत्थक की कई प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। उत्तराखंड की इस प्रतिभाशाली बेटी को शुभकामनाएं। खुद आरुषि ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस बात की जानकारी दी है। आप भी देखिए।

I cnt be more thankful to almighty for giving me this recognition.featured in Forbes Middle East magazine.

ये भी पढ़ें:

I thank god...

Posted by Arushi Pokhriyal on Wednesday, October 24, 2018