उत्तराखंड बागेश्वरaunty escaped with boy for the second time

उत्तराखंड में अजब प्रेम की गजब कहानी, भतीजे के साथ दूसरी बार भागी चाची

रिश्तों को तार तार कर देने वाली ये कहानी उत्तराखंड के बागेश्वर से है। यहां एक ऐसा वाकया हुआ कि हर कोई शर्मिंदा हो गया।

bagheshwar: aunty escaped with boy for the second time
Image: aunty escaped with boy for the second time (Source: Social Media)

बागेश्वर: बागेश्वर के झिरौली थाना क्षेत्र में गजब का मामला सामने आया है। जहां लोगों के बीच उस वक्त सनसनी फैली जब चाची और भतीजे ने रिश्तों की डोर को तार-तार कर समाज से बगावत कर दी। बताया जा रहा है कि चाची-भतीजा अपने घर से दूसरी बार भाग गए। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को हल्द्वानी में पकड़ लिया। लेकिन महिला की हरकतों से परेशान ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। तो वही महिला के मायके वालों ने भी अपने कदम पीछे करते हुए उससे रिश्ते खत्म कर दिए है। ससुराल और मायके वालों की नाराजगी के बावजूद महिला अपने भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि बीते छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 साल की महिला और उसका अविवाहित भतीजा घर से भागकर राजस्थान चले गए थे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तरांखड में दर्दनाक हादसा, गहरे खड्डे में गिरी मैक्स.. 5 लोगों की मौत, 5 लोग घायल
परिजनों का दबाव पड़ने के बाद दोनों ने राजस्थान वापस लौटने का फैसला किया। महिला की सास की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हल्द्वानी में पकड़ा। बरामदगी के बाद उन्हें वापस लाया गया। वही झिरौली एसओ ने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है। महिला ने अपनी मर्जी से भतीजे के साथ जाने का बयान दिया है। विवाहित महिला अविवाहित भतीजे के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस के मुताबिक पिछले साल जुलाई में भी दोनों घर से भाग गए थे। तब संबंधियों का दबाव पड़ने पर दोनों घर लौट आए थे। बाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन एक बार फिर महिला की उसी हरकत के बाद पति समेत ससुराल पक्ष ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है।