उत्तराखंड देहरादूनHimani shivpuri blams alok nath

उत्तराखंड की एक्ट्रेस का आलोक नाथ पर गंभीर आरोप, वो नशे में मेरे कमरे में घुसे और…

उत्तऱाखंड की बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप भी जानिए।

himani shivpuri: Himani shivpuri blams alok nath
Image: Himani shivpuri blams alok nath (Source: Social Media)

देहरादून: मी टू कैंपेन आजकल खूब चर्चा में है। इस कैंपेन में महिलाएं अपने साथ कार्यक्षेत्र में होने वाले व्यवहार को सामने ला रही हैं। महिलाएं बता रही हैं कि किस तरह के माहौल में उनको काम करना पड़ रहा है। कैसी कैसी दिक्कतें आ रही हैं या आ चुकी हैं। इस मूवमेंट में महिलाएं कुछ स्क्रीन शॉट्स भी शेयर कर रही हैं। भारत में इसकी शुरूआत तनुश्री दत्ता ने की थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे। अब इस कैंपेन को नई हवा उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवु़ड अदाकारा हिमानी शिवपुरी ने दी है। देहरादून में पली बढ़ी हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड में संस्कारी बाबू कहे वाले आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले विंता नंदा, संध्या मृदुल भी आलोक नाथ पर कई आरोप लगा चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि हिमानी ने क्या बताया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: देवभूमि की खूबसूरत बेटी का जलवा, 2 दिन में 2 लाख लोगों ने देखा ये पहाड़ी गीत
हिमानी शिवपुरी ने बताया कि 80 के दशक में वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कलाकारी के गुर सीख रही थीं। उस वक्त आलोक नाथ एनएसडी में उनसे तीन साल सीनियर थे। एक दिन आलोक नाथ शराब पीकर लड़खड़ाते हुए गर्ल्स हॉस्टल में आ गए और उनके कमरे में जा धमके। आलोक नाथ हिमानी की तरफ बढ़ने लगे। ये देखकर हिमानी घबरा गईं और आलोक से बाहर जाने को कहा। हिमानी ने बताया कि आलोक नहीं रुके और कमरे में और अंदर आने लगे। हिमानी आगे बताती हैं कि इसके बाद वो जोर जोर से चिल्लाईं और उन्हे बाहर जाने के लिए कहने लगीं। उनकी आवाज सुनकर बाकी लोग मौके पर आ गए। आखिरकार आलोक नाथ को कमरे से बाहर भेजा गया। हिमानी बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने हमेशा आलोक नाथ से दूरी बनाए रखी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: देवभूमि की बेटी बनी लाखों दिलों की धड़कन, नए TV सीरियल में मिला दमदार रोल
हिमानी का कहना है कि वो अपनी बायोग्राफी लिखने जा रही हैं, जिसमें वो कई और भी बड़े नामों का खुलासा करेंगी। उनका कहना था कि उस दौरान उन्होंने इसलिए इस मामले को तूल नहीं दी क्योंकि डर था कि कुछ बोल दिया तो फिल्म से ही छुट्टी न हो जाए। हिमानी कहती हैं कि पुरानी बुरी घटनाओं को अगर कोई आज उजागर कर रहा है तो उसकी निंदा नहीं बल्कि तारीफ करनी चाहिए। मी टू के माध्यम से महिलाएँ अपने खिलाफ हुए उत्पीड़न को तेज़ी से सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही हैं। यह अभियान भारत में इतनी तेज़ी से फ़ैल रहा है कि नेता से लेकर अभिनेता तक कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो इसके दायरे में नहीं आया हो।